कर्नाटक का सियासी नाटक थमा, कुमारस्वामी ने दिया इस्तीफा, BJP बनाएगी सरकार

1st Bihar Published by: 13 Updated Wed, 24 Jul 2019 07:47:20 AM IST

कर्नाटक का सियासी नाटक थमा, कुमारस्वामी ने दिया इस्तीफा, BJP बनाएगी सरकार

- फ़ोटो

DESK: कर्नाटक में चल रहा सियासी घमासान अब खत्म हो गया है. कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में कुमारस्वामी फेल हो गए. कर्नाटक में कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिर गई है. मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा में एचडी कुमारस्वामी ने विश्वासमत प्रस्ताव पेश किया था. विश्वासमत के पक्ष में 99 वोट पड़े जबकि विरोध में 105 वोट पड़े. जिसके बाद कुमारस्वामी ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. कर्नाटक में बीजेपी अब सरकार बनाने की तैयारी में हैं. बी एस येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. वहीं कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र का काला दिन बताया है.