1st Bihar Published by: 9 Updated Wed, 10 Jul 2019 03:25:25 PM IST
- फ़ोटो
DESK: कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस विधायकों के इस्तीफे का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. उम्मीद की जा रही है कि इस मामले पर गुरुवार को सुनवाई होगी. बागी विधायकों के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा है कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले की जल्द से जल्द सुनवाई का आग्रह किया है. मुकुल रोहतगी ने कहा उन्हें उम्मीद है कि यह मामला गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला बागी विधयाकों के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि यह याचिका दस बागी विधायकों की तरफ से दायर की गई है. उन्होंने कहा कि विधायकों ने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है. स्पीकर पर लगाया आरोप मुकुल रोहतगी ने कहा कि विधायकों की यह शिकायत है कि विधानसभा स्पीकर इस मामले पर तुरंत फैसला नहीं ले रहे हैं और वो जान बूझकर मामले को लटका रहे हैं.