Hindi News / news / कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटके, 5.0 रही तीव्रता

कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटके, 5.0 रही तीव्रता

1st Bihar Published by: Updated Dec 27, 2021, 7:48:26 PM

कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटके, 5.0 रही तीव्रता

- फ़ोटो

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर कश्मीर और लद्दाख से आ रही है जहां कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं। सोमवार की शाम इन क्षेत्रों में दो बार धरती हिली है। 


पहली बार शाम 7 बजकर 2 मिनट और दूसरी बार 7 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी है। कश्मीर-लद्दाख के कुछ हिस्सों और करगिल में भी यह झटके महसूस किए गये हैं। हालांक कि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 


नेशनल सेंटर फॉर सिसमोलॉजी की माने तो कारगिल, लद्दाख के 146 KM NNW पर आज सोमवार की शाम करीब 7 बजकर 01 मिनट पर भूकंप आया जिसकी तीव्रता 5.0 मापी गयी है।