ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, 9 साल से फरार दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार जमुई में चौथी बार मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार, हथियार-कारतूस बरामद Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में रेड लाइट एरिया में पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा के साथ मारपीट; चार जवान घायल Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में रेड लाइट एरिया में पुलिस टीम पर हमला, महिला दारोगा के साथ मारपीट; चार जवान घायल Bihar Land News: बिहार में अब NH के लिए अधिग्रहित जमीन का नए तरीके से मिलेगा मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश Bihar Land News: बिहार में अब NH के लिए अधिग्रहित जमीन का नए तरीके से मिलेगा मुआवजा, सरकार ने जारी किया आदेश Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के कारण महावीर मंदिर में संध्या आरती का समय बदला, इतने बजे बंद हो जाएगा गर्भगृह का पट Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के कारण महावीर मंदिर में संध्या आरती का समय बदला, इतने बजे बंद हो जाएगा गर्भगृह का पट Bihar News: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में होगी तीन हजार से अधिक बहाली, दिल्ली AIIMS की तर्ज पर विकसित करने का लक्ष्य Bihar News: बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में होगी तीन हजार से अधिक बहाली, दिल्ली AIIMS की तर्ज पर विकसित करने का लक्ष्य

बिहार में बड़ा हादसा.. झारखंड से आ रही मालवाहक जहाज गंगा में डूबी, कई लोग लापता

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Fri, 25 Mar 2022 07:57:55 AM IST

बिहार में बड़ा हादसा.. झारखंड से आ रही मालवाहक जहाज गंगा में डूबी, कई लोग लापता

- फ़ोटो

KATIHAR : कटिहार के मनिहारी से बड़ी खबर आ रही है। जहां देर रात करीब पौने 12 बजे के दरमियान एक बड़ी मालवाहक जहाज गंगा में विलीन हो गयी। सूत्रों की माने तो इस जहाज में गिट्टी से लदे 18 ट्रक सवार थे। कहा जा रहा है कि सभी ट्रक ओवरलोडेड थे। सूत्रों की माने तो झारखंड के साहेबगंज से निकले इस जहाज को 12 बजे के करीब मनिहारी घाट पहुंचना था। लेकिन मनिहारी पहुंचने से ठीक पहले ये जहाज गंगा में समा गया।


किसी तरह इस हादसे में जान बचा कर निकले ट्रक के सहायक चालक ने बताया कि ओवरलोडेड ट्रक जहाज पर सवार ही था कि वो असंतुलित होकर जहाज में जा पलटा। जहाज में वजनदार ट्रक के गिरते ही जहाज का भी संतुलन बिगड़ा और वो गंगा में पलट गया और देखते ही देखते गंगा में समा गया।


इस हादसे में न जाने कितने लोग गंगा में समा चुके हैं। जिनका अता पता नहीं लग पाया है। इधर हादसे ने प्रशासन के होश उड़ा दिए। पूरा महकमा रात से ही गंगा घाट मनिहारी में कूच कर गया। तलाश जारी है। 18 में से करीब 6 से 7 ट्रक निकल पाई है। बाकी का कोई अता पता नहीं चल पा रहा है, तलाश जारी है।


जहाज पर सवार अंसार की माने तो वो जहाज के रिम वाली छोड़ पर बैठा था। अचानक से जहाज पानी की तरफ झुकता चला गया। इसके बाद एक एक कर ट्रक नदी में गिरता चला गया। वो किसी तरह अपनी जान बचा पाए। उस वक़्त सिर्फ चीख गूंज रही थी गंगा में।