1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 16, 2019, 5:32:13 PM
- फ़ोटो
KATIHAR: मेयर विजय सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है. 45 वार्ड पार्षदों में से 31 पार्षदों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. इनमें पार्षदों ने वोटिंग नहीं किया, जबकि 10 पार्षद अनुपस्थित रहे. इस तरह विजय सिंह फिर से मेयर पद पर काबिज हो गए. 24 निगम पार्षदों ने मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. साथ ही मेयर पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया था. नाराज पार्षदों की माने तो नगर निगम के मेयर विजय सिंह के द्वारा अपने निगम पार्षदों के विरुद्ध ना सिर्फ तानाशाही रवैया अपनाया जाता है बल्कि इनके कार्यकाल में नगर निगम का विकास कार्य पूर्ण रूप से नगण्य हो गया है. बता दे कि मेयर विजय सिंह 2015 में कटिहार सदर से विधानसभ का चुनाव भी जदयू की टिकट पर लड़़ चुके है. और सीएम नीतीश कुमार के खास माने जाते है.