1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 04, 2024, 6:31:36 PM
- फ़ोटो
KATIHAR: कटिहार में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर से टीन का चदरा अनलोड करने के दौरान युवक उसमें दब गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सहायक थाना क्षेत्र के गैशाला की है।
जानकारी के मुताबिक, नयाटोला फुलवरिया निवासी 35 वर्षीय राहुल कुमार गौशाला में पंकज श्रीवास्तव के टीन और चादरे के गोदाम में काम करता था, जहां ट्रैक्टर से टिन और चदरा उतारने के दौरान वह उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत बो गई।
स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलने के बाद सहायक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सहायक थाना प्रभारी पंकज प्रताप ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई की जाएगी।