1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 04, 2024, 7:29:17 PM
- फ़ोटो
KATIHAR: कटिहार से कांग्रेस के तारिक अनवर चुनाव जीत गये हैं। जेडीयू के दुलालचंद्र गोस्वामी को 49 हजार 863 वोट से हराया। तारिक अनवर को 5 लाख 67 हजार 92 वोट मिले जबकि दुलालचंद्र गोस्वामी को 5 लाख 17 हजार 229 वोट मिले।
तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी के गोपाल कुमार महतो रहे जिन्हें 14 हजार 498 वोट मिला। जबकि 22 हजार 939 वोटर्स ने नोटा का बटन दबाया। कटिहार से कुल 9 प्रत्याशी चुनाव के मैदान में उतरे हुए थे।
जिनमें बहुजन समाज पार्टी से गोपाल कुमार महतो, निर्दलीय प्रत्याशी ज्ञानेश्वर सोरेन, खालिद मुबारक, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से राजकुमार मंडल, भारत जागो जनता पार्टी से विष्णु सिंह, पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के मरंग हासदा, समाज शक्ति पार्टी से बिन्दु कुमारी शामिल थे।