Hindi News / news / 5 जगहों पर NIA की छापेमारी, टेरर फंडिंग को लेकर हो रही रेड

5 जगहों पर NIA की छापेमारी, टेरर फंडिंग को लेकर हो रही रेड

1st Bihar Published by: Updated Feb 29, 2020, 3:25:57 PM

5 जगहों पर NIA की छापेमारी, टेरर फंडिंग को लेकर हो रही रेड

- फ़ोटो

KHUNTI: झारखंड के खूंटी में एनआईए ने पांच जगहों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी टेरर फंडिंग को लेकर हुई है. तोरपा में टीम की छापेमारी जारी है. 

पीएलएफआई से संबंध रखने वाले प्रकाश भुइयां, सीताराम जायसवाल और अमित जायसवाल के घर छापेमारी हुई है. इन सभी पीएलएफआई नक्सली संगठन से जुड़े है. यह कार्रवाई एनआईए के एसपी के नेतृत्व में हुई है. 

पहले भी हो चुकी है इनलोगों से पूछताछ

बताया जा रहा है कि तीनों से पहले भी एनआईटी की टीम पूछताछ कर चुकी है. जयप्रकाश भुइयां के खिलाफ एनआईए कोर्ट में पहले से ही मामला चल रहा है. एनआईए भुइयां की संपत्ति को पहले भी जब्त कर चुकी है. लेकिन जयप्रकाश भुइयां ने फिर से संपत्ति इकठ्ठा कर लिया है. बताया जा रहा है कि जय प्रकाश भुइयां कई नक्सली कांडों में शामिल रहा है. इसको लेकर कई मामले दर्ज है.