1st Bihar Published by: Updated Dec 06, 2020, 3:27:56 PM
- फ़ोटो
KODERMA: घर से भागकर दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली. दोनों रांची में आकर 20 दिनों से किराए का घर लेकर पति-पत्नी की तरह रह रही थी, जब परिजनों को जानकारी मिली तो दोनों को पकड़ा और पुलिस के पास लेकर गए. लेकिन दोनों लड़कियां अपने फैसले से पीछे हटने को तैयार नहीं है.
तिलैया की रहने वाली है दोनों लड़कियां
दोनों लड़कियां कोडरमा के तिलैया आजाद मोहल्ले की रहने वाली है. दोनों 20 दिन पहले ही घर से फरार होकर रांची के कांके रोड इलाके में रह रही थी. दोनों को खोजते हुए परिजन पहुंचे. लड़कियों को घरवाले और रिश्तेदारों ने समझाया. बात नहीं बनी तो तिलैया थाना लेकर पहुंचे. दोनों ने कहा कि वह शादी कर ली है. दोनों बालिग है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया.
रिश्ते में लगती है चचेरी बहन
दोनों ने पुलिस को बताया कि दोनों चचेरी बहने है. पांच साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. दोनों एक दूसरे से अलग नहीं रह सकती है. एक युवती ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर ली है तो दूसरी इंटर तक पढ़ाई की है. दोनों ने पुलिस और परिजनों से कहा कि उन्हें लेस्बियन कपल कहलाने में कोई परेशानी नहीं है. यह नाम और रिश्ता मंजूर है. दोनों खर्च चलाने के लिए काम करती है. एक मॉल में काम करती है तो दूसरी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है. जो पैसा मिलता है. उससे अपना खर्च चलाती है.