1st Bihar Published by: Updated Aug 26, 2021, 7:45:20 PM
- फ़ोटो
KODARMA: झारखंड के कोडरमा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां थर्मल पावर स्टेशन में बड़ा हादसा हुआ है। लिफ्ट का तार टूटने से 4 लोगों की मौत हो गयी है।
इस हादसे में श्री विजैया कंपनी के एमडी और इंजीनियर की मौत हो गयी है। चिमनी के ऊपर कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी का निरीक्षण करने के लिए श्री विजैया कंपनी के एमडी और इंजीनियर लिफ्ट से जा रहे थे। तभी लिफ्ट का तार टूट गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। इस घटना से थर्म पावर स्टेशन में अफरा-तफरी का माहौल है।