1st Bihar Published by: Updated Jul 12, 2020, 9:01:33 AM
- फ़ोटो
CHAIBASA: इस वक्त की बड़ी खबर चाईबासा से आ रही है. नक्सलियों ने वन विभाग की ऑफिस को बम से उड़ा दिया है. इस दौरान नक्सलियों ने वन विभाग की कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है. घटना कोल्हान के साइतवा की है.
100 की संख्या में आए थे नक्सली
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कोल्हान जंगल में वन विभाग का ऑफिस है. यहां पर करीब 100 की संख्या में नक्सली आए और जमकर तांडव मचाया. पहले तो कई गाड़ियों में आग लगाई. उसके बाद ऑफिस भवन को बिस्फोट कर उड़ा दिया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों का तांडव दो घंटे तक चलता रहा.
पुलिस पिकेट का विरोध
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि साइतवा में वन विभाग ऑफिस हैं. नक्सली पहुंचे तो पहले गार्ड को रूम से बाहर निकाला और उसके बाद घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि कोइरा में पुलिस पीकेट बना हुआ है. जिसका नक्सली विरोध कर रहे हैं. इस एरिया में नक्सली काफी एक्टिव रहते हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है.