1st Bihar Published by: 3 Updated Thu, 18 Jul 2019 12:56:51 PM IST
- फ़ोटो
DESK : कर्नाटक विधानसभा में कुमारस्वामी सरकार का फ्लोर टेस्ट शुरू होने के साथ ही यह तय हो गया है कि कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन वाली सरकार के लिए बहुमत जुटाना मुश्किल होगा। 14 महीने पुरानी कुमारस्वामी की सरकार पिछले दो हफ्ते से सियासी संकट झेल रही है। फ्लोर टेस्ट के लिए विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी बागी विधायक सदन में नहीं पहुंचे हैं। बागी विधायकों की दूरी ने यह तय कर दिया है कि कुमारस्वामी सरकार के पास सदन में बहुमत का आंकड़ा नहीं है। सदन में सत्ता पक्ष के कुल 19 विधायक नहीं पहुंचे। दिलचस्प बात यह है कि कर्नाटक विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से दूर कांग्रेस के विधायक मुंबई में अपना इलाज करवा रहे हैं। फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस और जेडीएस की तरफ से कुल 26 विधायकों को सदन में बोलने का मौका मिला है। विश्वास मत पर चर्चा के दौरान डीके शिवकुमार और बीजेपी विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई है।