1st Bihar Published by: Updated Dec 18, 2022, 1:49:05 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के छपरा में जहरीली शराब के कारण 80 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में अबतक चार पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, इस पुरे मामले को लेकर सड़क से लेकर सदन तक हंगामा किया जा रहा है। बिहार में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा इसको लेकर मुयावबजा की मांग कर रही है। लेकिन, इस मामल में सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्य नेताओं द्वारा साफ़ कह गया है कि शराब से हुई मौत में कोई आर्थिक मदद नहीं मिलेगी। इसी कड़ी में जब आज जेडीयू के संसदीय बोर्ड के नेता उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया गया तो उन्होंने अलग ही अंदाज में जवाब दिया।
जेडीयू नेता ने कहा कि, कोई यदि हम बनाने का काम कर रहा है और विस्पोट हो जाए और उसमें बहुत से लोगों की मौत हो जाए तो उसके लिए सरकार तो जिम्मेदार नहीं हो सकती है न। हालांकि, कुशवाहा ने यह पूरी बात एक उदाहरण के रूप में कहा। लेकिन, इस दौरान उनसे जो सवाल किया गया था वह छपरा में जहरीली शराब से हुई मौत से जुड़ा हुआ था।
इसके आगे कुशवाहा ने कहा कि, विपक्ष का सिर्फ और सिर्फ यह काम नहीं रह गया है कि सिर्फ विरोध के लिए वो विरोध करें। उनको समझना चाहिए की किस बात पर विरोध करना है और किस बात पार विरोध नहीं करना है। लेकिन,आज जिस तरह से विपक्ष के लोग कर रह हैं व कहीं से भी उचित नहीं है। वहीं, विपक्ष के नाता को वक्तिगत कोई भी बात नहीं कहनी चाहिए। मैं बिहार विधानसभा और परिषद् दोनों के नेता विपक्ष यानि विजय कुमार सिन्हा को साफ़ तौर पर कहना चाहता हूं कि, कोई भी बात वक्तिगत रूप से नहीं कहें।
गौरतलब हो कि, छपरा में जहरीली शराब से कारण अबतक 80 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। अभी भी कई लोग अलग - अलग जगह अस्पतालों में भर्ती हैं और अपना इलाज करवा रहे हैं। वहीं , इस पूरे घटनाकांड को लेकर विपक्ष सरकार को जिम्मेदार ठहरा रही है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री साफ़ तौर पर कह चुके हैं जो पीएगा वो मरेगा किसी को कोई मुयाबजा नहीं मिलेगा।