1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Aug 19, 2023, 9:35:55 PM
- फ़ोटो
DESK: लद्दाख के लेह में शनिवार की देर शाम बड़ी घटना घटी। लेह में एक सैन्य वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। जिसमें सवार 9 जवानों की मौत हो गयी है। मृतकों में सेना के 2 JCO और 7 जवान शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे के करीब यह घटना हुई है। लेह में नियोमा की ओर जाने वाली मोड़ पर यह हादसा हुआ। इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गई है जबकि एक जवान घायल हो गये हैं। इस घटना पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।
घटना की पुष्टि करते हुए रक्षा अधिकारी ने बताया है कि ‘क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के 9 जवानों की जान चली गई है। जब उनका वाहन खाई में गिर गया है। घटना में कई अन्य भी घायल हुए हैं।’ सैनिक कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की ओर बढ़ रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना के ट्रक के साथ एंबुलेंस और यूएसवी कार भी जा रही थी। सभी वाहनों में कुल 34 जवान सवार थे। जो कारू गैरीसन से लेह के पास क्यारी की तरफ जा रहे थे। क्यारी शहर से 7 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। सेना का वाहन गहरे खाई में गिर गया। इस हादसे में 9 जवानों की मौत हो गयी है।