ब्रेकिंग न्यूज़

Fake Currency Racket: कहां मिले बस से दो करोड़ के नकली नोट? फेक करेंसी के बड़े सिंडिकेट का हो सकता है खुलासा Fake Currency Racket: कहां मिले बस से दो करोड़ के नकली नोट? फेक करेंसी के बड़े सिंडिकेट का हो सकता है खुलासा Bihar News: पटना में इस दिन होगा 'यूथ ऑफ बिहार @2047 स्टूडेंट कॉन्क्लेव', केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे संबोधित Bihar News: पटना में इस दिन होगा 'यूथ ऑफ बिहार @2047 स्टूडेंट कॉन्क्लेव', केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे संबोधित Success Story: IBM की नौकरी छोड़ बने IPS बने लोढ़ा , जानिए अचनाक क्यों होने लगी नाम की चर्चा गोपालगंज में महावीरी जुलूस के दौरान अश्लील डांस, मुन्ना किन्नर ने मंच से उड़ाए नोट, वीडियो वायरल Bihar News: श्रम संसाधन विभाग की छापेमारी से हड़कंप, दो दुकानों से पांच बच्चों का रेस्क्यू; दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: श्रम संसाधन विभाग की छापेमारी से हड़कंप, दो दुकानों से पांच बच्चों का रेस्क्यू; दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: सबौर कृषि विवि के 'कुलपति' का विवादों से गहरा नाता ! इस बार पुत्र ने किया ऐसा कांड की पहुंच गया हवालात, 'दुनिया राम सिंह' पर भी बहाली में भारी गड़बड़ी करने के आरोप...जांच रिपोर्ट का है इंतजार MOTOR VEHICLES : केंद्र सरकार ने वाहन मालिकों को दिया बड़ा झटका, अब दो गुणा देना होगा रिन्यूअल चार्ज

ललन सिंह से नोंक - झोंक के बाद क्या नीतीश कुमार संग जमुई जाएंगे अशोक चौधरी, इस विभाग का है कार्यक्रम

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 27 Sep 2023 11:07:31 AM IST

ललन सिंह से नोंक - झोंक के बाद क्या नीतीश कुमार संग जमुई जाएंगे अशोक चौधरी, इस विभाग का है कार्यक्रम

- फ़ोटो

PATNA : बिहार के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दो जिलों के दौरे पर जा रहे हैं। सीएम आज बांका और जमुई जिलों का दौरा करेंग। इस बीच सियासी गलियारे मैं जो खबरें सुर्ख़ियों में बना हुआ है वो ये है कि, क्या भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सीएम के साथ जमुई जाएंगे या नहीं। क्योंकि, हाल ही में इसी बात को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच नीतीश कुमार के सामने ही नोकं - झोकं हो गई थी।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जमुई व बांका में रहेंगे। इस दौरान वह जमुई में बरनार नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का मुआयना करेंगे। इसके अलावा सीएम नीतीश आज मिशन संकल्प की भी शुरुआत करेंगे। सरकारी भूमि वापसी अभियान के तहत सभी जमीन के दस्तावेज को समेकित कर मुक्त कराने के अभियान को मिशन संकल्प का नाम दिया गया है। ऐसे में अब जो सवाल उठ रहा है वो ये है कि क्या इस कार्यक्रम में शामिल होने नीतीश कुमार के साथ अशोक चौधरी ने भी जाएंगे ? 


वहीं, सीएम आवास में सोमवार को जेडीयू की बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच हुई भिड़ंत को लेकर जब अशोक  चौधरी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि-  तो वे कन्नी काट गए। सवाल सुनते ही अशोक चौधरी मीडिया से पीछा छुड़ाते दिखे और सिर्फ इतना कहकर चलते बने कि काहे के लिए बहस होगा.. सब फालतू वाला बात है।


ललन सिंह ने जब मंत्री को बरबीघा और जमुई जाने से मना किया तो वे रिएक्ट कर गये और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को ही कहा कि वे कौन होते हैं कहीं जाने से रोकने वाले। अशोक चौधरी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बता कर और पूछ कर जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच बेहद तीखी बहस हुई। बहस की जब शुरुआत हो रही थी तो नीतीश कुमार भी वहीं थे लेकिन वे बग़ैर कुछ बोले चले गये थे। आज जब इस बारे में मीडिया ने अशोक चौधरी से सवाल पूछा तो वे कन्नी काट गए और मीडिया से बचते हुए मंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि काहे के लिए बहस होगा.. सब फालतू वाला बात है।