1st Bihar Published by: Updated Aug 09, 2022, 1:05:08 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में सियासी हलचल के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान सामने आया है। रोहिणी ने ट्वीट करते हुए बड़े संकेत दिए हैं। एक वीडियो पोस्ट करते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा कि ‘राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं लालटेन धारी’।
बिहार में नई सरकार बनाने की तैयारी पूरी दिख रही है। राबड़ी आवास में चल रही महागठबंधन की बैठक खत्म हो गया है। कांग्रेस और लेफ्ट ने अपने विधायकों का समर्थन पत्र तेजस्वी को सौंप दिया है। ऐसे में बिहार की सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा होनी शुरू हो गयी है कि अब चाचा-भतीजे की सरकार बनने जा रही है।
"राजतिलक की करो तैयारी आ रहे हैं , लालटेन धारी "✌️ pic.twitter.com/R0pYeaU2mN
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) August 9, 2022
भोले बाबा की कृपा से होगा चमत्कार
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) August 9, 2022
सावन के महीने में
माफ़ीवीरों की टोली का विनाश..