1st Bihar Published by: Updated May 20, 2022, 11:08:17 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के 15 से ज्यादा ठिकानों पर शुक्रवार सुबह से ही सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है। रेलवे भर्ती में गड़बड़ी को लेकर पटना, दिल्ली, गोपालगंज, भोपाल के कई ठिकानों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। गोपालगंज में लालू की बहन के घर भी सीबीआई ने रेड की है। सीबीआई की टीम उचकागांव थाना के इटवा स्थित लालू प्रसाद यादव की बहन के घर छापेमारी कर रही है।
रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन लेने के मामले में सीबीआई की यह रेड की है। लालू यादव पर आरोप है कि 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। इसी मामले को लेकर के सीबीआई की टीम लालू यादव के 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
लालू यादव के गोपालगंज स्थित हजियापुर के आवास पर जहां सन्नाटा पसरा हुआ है। सुबह पांच बजे सीबीआई की टीम उचकागांव थाना क्षेत्र के इटवा गांव पहुंची। इटावा में लालू प्रसाद यादव की बहन के घर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है।