1st Bihar Published by: Updated Aug 27, 2022, 7:21:09 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में नई सरकार आने के बाद बीजेपी की बौखलाहट अब साफ़ तौर पर दिखने लगी है। इस बार बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश को अपनी कुर्सी को लेकर अलर्ट रहने को कह दिया है। उन्होंने कहा है कि लालू प्रसाद जब चाहेंगे, नीतीश कुमार को हटा कर बेटे को मुख्यमंत्री बनवा देंगे।
भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर लिखा है, अवध बिहारी चौधरी के स्पीकर बनने के बाद 45 विधायकों वाले जद-यू की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लालू प्रसाद जब चाहेंगे, नीतीश कुमार को हटा कर बेटे को मुख्यमंत्री बनवा देंगे। जिस दल को 115 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और स्पीकर उसी दल के हैं, वह कभी भी बाजी पलट सकता है।
उन्होंने आगे कहा कि नीतीश मुख्यमंत्री कितने दिन रहेंगे, इसका ठिकाना नहीं, लेकिन सपने 2024 में पीएम बनने के देख रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के साथ जम्मू-कश्मीर के कई नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर फिर साबित किया कि यह दल एक डूबता हुआ बूढ़ा जहाज है। नीतीश कुमार ने एक पैर डूबते जहाज पर रखा और दूसरा उस पर जो उनकी छोटी नाव को कभी भी डुबो सकता है।