लालू के जन्मदिन पर तेजप्रताप की नई पहल, पढ़ते रहिए आगे बढ़ते रहिए का लगाया पोस्टर

1st Bihar Published by: Updated Jun 11, 2022, 10:26:26 AM

लालू के जन्मदिन पर तेजप्रताप की नई पहल, पढ़ते रहिए आगे बढ़ते रहिए का लगाया पोस्टर

- फ़ोटो

PATNA: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. ये दिन केवल लालू के लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवार और उनके समर्थकों के लिए भी काफी खास होने वाला है. आज इस खास मौके पर राजद की ओर से पटना में पोस्टर लगाए गए है. सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के द्वारा लालू के जन्मदिन पर एक पहल की जा रही है पढ़ते रहिए आगे बढ़ते रहिए, एक पहल शिक्षा की ओर. 


दरअसल  तेजप्रताप यादव लालू पाठशाला का आगाज करने वाले है. पोस्टर पर साफ लिखा है. " अशिक्षित को शिक्षा दो. अज्ञानी को ज्ञान, शिक्षा से ही बन सकता है भारत देश महान.  इस पोस्टर के तेजप्रताप द्वारा एक बेहतरीन पहल की जा रही है. आज राजद कार्यालय के द्वारा एक लाइब्रेरी का भी उद्घाटन राजद कार्यालय में ही किया जाएगा. आज लालू यादव के जन्मदिन पर एक बेहतरीन पहल शुरू करने की कोशिश की गई है.


वही इस मौके पर समर्थकों और पार्टी के कार्यकर्ता का राबड़ी आवास पर आना शुरू हो गया है. बात दे राबड़ी आवस अब्दुल बारी सिद्दीकी और श्याम रजक, लालू यादव को जन्मदिन की बधाई देने भी पहुंचे.