Hindi News / news / लालू से मुलाकात के बाद तेजप्रताप का दावा, बिहार में जल्द बनेगी RJD...

लालू से मुलाकात के बाद तेजप्रताप का दावा, बिहार में जल्द बनेगी RJD की सरकार

1st Bihar Published by: Updated Dec 27, 2020, 8:06:46 AM

लालू से मुलाकात के बाद तेजप्रताप का दावा, बिहार में जल्द बनेगी RJD  की सरकार

- फ़ोटो

RANCHI:  रिम्स में  पिता से 2 घंटे मुलाकात के बाद तेजप्रताप यादव ने बड़ा दावा किया है. तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में जल्द ही आरजेडी की सरकार बनेगी. वैसे भी आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है. आखिर कैसे और कौन समर्थन करेगा इस पर कुछ भी नहीं बोले. लेकिन दावा किया सरकार आरजेडी की बनेगी.

बिहार में गिर जाएगी नीतीश सरकार

तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार में जल्द ही डबल इंजन की सरकार गिरने वाली है. क्योंकि बीजेपी यहां पर जेडीयू को खोखला कर रही है. डबल इंजन की सरकार सिर्फ नाम का रह गया है. इसमें कोई शक्ति ही नहीं है. बिहार में रोज क्राइम हो रहा है, लेकिन सरकार रोक लगाने में विफल है. 

पिता से लिया आशीर्वाद

तेजप्रताप यादव ने कहा कि वह चुनाव जीतने के बाद पहली बार पिता से मिलने आए हैं. उनसे मिलकर आशीर्वाद लिया. पिता की तबीयत के बारे में तेजप्रताप ने कहा कि तबीयत खराब है. इसलिए उनका हालचाल लेने आया था. उनकी किडनी में दिक्कत हो रही है. सही से काम नहीं कर रही है.