Hindi News / news / लालू यादव की सुरक्षा में तैनात एएसआई का मर्डर, मच गया हड़कंप

लालू यादव की सुरक्षा में तैनात एएसआई का मर्डर, मच गया हड़कंप

1st Bihar Published by: Updated Jul 31, 2020, 9:32:23 AM

लालू यादव की सुरक्षा में तैनात एएसआई का मर्डर, मच गया हड़कंप

- फ़ोटो

RANCHI : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव लंबे वक्त से रिम्स में हैं। रिम्स में लालू की सुरक्षा में तैनात एएसआई कामेश्वर रविदास की हत्या कर दी गई है। रविदास का शव एक तालाब के पास से बरामद किया गया है। रांची स्थित तुपुदाना थाने में पोस्टेड एएसआई कामेश्वर रविदास को थोड़े दिन पहले ही लालू की सुरक्षा में तैनात किया गया था।


रामेश्वर रविदास बिहार के राजगीर के रहने वाले थे और उनकी उम्र तकरीबन 50 साल थी। शुक्रवार की सुबह कामेश्वर रविदास का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है की ड्यूटी के बाद एएसआई कामेश्वर रविदास अपने दोस्तों के साथ अक्सर पार्टी किया करते थे और शायद घर वापस लौटने के क्रम में उनकी हत्या कर दी गई। 


रांची में टाइगर मोबाइल के जवान रह चुके कामेश्वर रविदास को प्रमोशन मिला था और उसके बाद लालू यादव की सुरक्षा में तैनात किया गया था। कामेश्वर रविदास का शो देखने के बाद ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। पुलिस अब हत्या की बिंदुओं की जांच कर रही है।