1st Bihar Published by: Updated Mar 29, 2020, 4:35:14 PM
- फ़ोटो
RANCHI: लॉकडाउन में मदद करने के नाम पर भी बीजेपी की नेता राजनीति कर रहे हैं. जो मदद का पैकेट दे रहे है उस पर पोस्टर चिपकाया गया है और उस खाद्यान्न पैकट का नाम मोदी आहार दिया गया है. यह मामला रांची के हटिया का है.
नाम चमकाने में जुटे विधायक
हटिया के बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल की फोटो सामने आई है. जिसमें वह गरीबों के घर लॉकडाउन में खाद्यान्न देने के लिए गए हैं. उके साथ में उनके समर्थक भी है. लेकिन यह अनाज खुद विधायक का है या किसी संस्था का यह स्पष्ट नहीं है. लेकिन यह फोटो दिख रहा है उससे साफ है कि इस संकट के समय में भी राजनीति हो रही है.
लॉकडाउन के कारण देश के लोग परेशान
कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. कई जगहों पर राशन से लेकर सब्जी के दाम बढ़ गए हैं. जिससे लोग परेशान हैं. फिलहाल राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कई घोषणा की है. लेकिन अभी तक इनके पास नहीं पहुंचा है. ऐसे में जो मदद भी कर रहे हैं वह भी इसका राजनीति कर रहे हैं.