1st Bihar Published by: Updated Apr 23, 2020, 8:21:36 AM
- फ़ोटो
ARA : इस वक्त की बड़ी खबर आरा और बक्सर से आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. दो अलग-अलग हुए सड़क हादसे में तीन व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकी एक को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पहला मामला बक्सर के औद्योगिक थाना इलाके की है. जहां दल सागर एनएच 84 रोड पर तेज रफ्तार से आ रही ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई. जिसमें बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस जांच में जुटी है. और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
दूसरा मामला आरा के उदवंतनगर थाना इलाके की है. जहां आरा-सासाराम मुख्य मार्ग के उज्जैन टोला के पास बाइक सवार ने ट्रक में पीछे से मारी ठोकर मार दी. जिसमें घटनास्थल पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.