1st Bihar Published by: KK Singh Updated May 01, 2020, 9:00:05 AM
- फ़ोटो
ARRAH : अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। आरा में लॉकडाउन के बीच बंदूकें गरजी है। दो पक्षों में जमीन विवाद में जमकर फायरिंग हुई है। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गयी है जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जिले के संदेश थानाक्षेत्र के सुरूंगापुर गांव से ये खबर सामने आ रही है। जहां जमीन के विवाद में जमकर फायरिंग हुई है। दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में जमकर गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है फायरिंग में महिला समेत चार लोगों को गोली लगी है। वारदात में एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गयी है।
घटना के बाद इलाके में तनाव पसर गया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ आलाधिकारी पहुंचे हैं। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।