Hindi News / news / पिता ने बेटी की चढ़ा दी बलि, तांत्रिक के कहने पर कुल्हाड़ी से...

पिता ने बेटी की चढ़ा दी बलि, तांत्रिक के कहने पर कुल्हाड़ी से काट डाला

1st Bihar Published by: Updated Nov 14, 2020, 10:33:42 AM

पिता ने बेटी की चढ़ा दी बलि, तांत्रिक के कहने पर कुल्हाड़ी से काट डाला

- फ़ोटो

LOHARDAGA:  बेटे की चाहत में पिता ने अपने 6 साल की बेटी की बलि चढ़ा दी. यह सब उसने एक तांत्रिक के कहने पर किया. यह घटना लोहरदगा के बोंडोबार की है. 

तांत्रिक के कहने पर घटना को दिया अंजाम

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने इस घटना को जाम दिया है वह अपने बेटी से बहुत प्यार करता था, लेकिन उसे बेटे की चाहत ने पागल बना दिया. वह तांत्रिक के कहने पर दीवापली के मौके पर अपने ही बेटी की बलि चढ़ा दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 

ग्रामीणों ने पीटा

जब इस बात की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो गुस्से में ग्रामीणों ने आरोपी पिता की जमकर पिटाई कर दी. उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी ने बताया कि वह तांत्रिक के कहने पर बेटी की बलि चढ़ा दी. आरोपी सुमन नगेसिया ने बताया कि वह कुछ दिन पहले एक तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया था. तांत्रिक ने कहा था कि अगर तुमको बेटा चाहिए तो बेटी की बलि चढ़ाकर भगवान को खुश करना होगा. जिसके बाद उसने बेटी को कुल्हाड़ी से काटकर भगवना को चढ़ा दिया.