1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 23, 2023, 2:28:34 PM
- फ़ोटो
PATNA: आगामी लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी दलों ने अपने संगठन और पार्टी को धार देना शुरू कर दिया है। आरजेडी भी पार्टी को मजबूत करने में जुट गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देश पर युवा राजद ने पार्टी के नेताओं को नई जिम्मेवारी सौंपी है। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है।
युवा आरजेडी की की टीम में 15 प्रदेश उपाध्यक्ष, 81 प्रदेश महासचिव, इनमें से 4 महासचिव को प्रदेश मुख्यालय का प्रभारी बनाया गया है। वहीं 97 प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं, इनमे से एक को प्रदेश मुख्यालय का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा एक मीडिया प्रभारी का भी मनोनयन किया गया है। इसकी जानकारी प्रदेश राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है।
एजाज अहमद ने यह भी बताया है कि आगामी 8 अक्टूबर को प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं जिला प्रधान महासचिवों की संयुक्त बैठक सहरसा में होगी। इस बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।









