1st Bihar Published by: RAMESH SHANKAR Updated Jun 06, 2022, 7:16:25 AM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर की है, जहां लूट के दौरान युवक को गोली मार दी गई। घटना जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र की है। यहां हथियारबंद अपराधियों ने थाने से महज कुछ ही दूरी पर बाइक सवार एक व्यवसायी के मुंशी से लूटपाट के दौरान उसे गोली मारकर घायल कर दिया। इस दौरान सभी अपराधी रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक़ करीब दस लाख से ज्यादा की लूट हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल मुंशी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसका इलाज शहर के ही एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। पीड़ित की पहचान मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत परिसौलिया रहने वाले स्व. परमेश्वर साह के 52 साल के बेटे राम बाबू प्रसाद के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मुंशी गद्दी से पैसे लेकर दूसरे गद्दी पर जा रहा था। परिजनों का कहना है की लूट की रकम करीब दस लाख से ज्यादा हो सकती है। वहीं सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना से व्यवसायियों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।