लवली आनंद को मिला जनता का आशीर्वाद: बोलीं- यह हमारी नहीं बल्कि शिवहर के लोगों की जीत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 04, 2024, 8:12:49 PM

लवली आनंद को मिला जनता का आशीर्वाद: बोलीं- यह हमारी नहीं बल्कि शिवहर के लोगों की जीत

- फ़ोटो

SEOHAR: शिवहर लोकसभा सीट से जेडीयू की उम्मीदवार लवली आनंद ने बम्पर जीत की हासिल की है। निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उन्हें जीत का सर्टिफिकेट सौंप दिया है।


अपनी जीत से उत्साहित लवली आनंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया और साथ ही साथ शिवहर की जनता को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारी जीत शिवहर की जनता की जीत है। सभी लोगों ने हमें वोट किया, हम उसको हम उनको धन्यवाद देते हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जो काम है, उसी काम के आधार पर जनता ने वोट किया है। आगे भी जो भी शिवहर के मुद्दे होंगे, चाहे रेलवे हो, सड़क हो, रिगा चीनी  मिल हो, तमाम मुद्दे को लेकर सदन में आवाज बुलंद करेंगे।