Hindi News / news / कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से सस्ता, जानिए नया रेट

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से सस्ता, जानिए नया रेट

1st Bihar Published by: Updated Jul 01, 2022, 7:55:22 AM

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से सस्ता, जानिए नया रेट

- फ़ोटो

DESK: आज यानी शुक्रवार से कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में गिरावट आई है। इससे आम लोगों की जेब को बड़ी राहत मिलेगी। इंडेन ने एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल समेत पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं।


राजधानी दिल्ली की बात करें तो इंडेन सिलेंडर के दाम में 198 रुपये की कमी आई है। LPG सिलेंडर के रेट में कोलकाता में 182 रुपये रेट में कमी हुई है तो मुबई में 190.50 रुपये, जबकि चेन्नई में  187 रुपये कमी की गई है। हालांकि घरेलु एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही गैस मिलेगी। 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत अब भी सामान्य है।


आज यानी 1 जुलाई से लखनऊ में 2130.50 रुपये, आगरा में 2070.50, लद्दाख 2606.50, अंडमान निकोबार 2442, विशाखापट्टनम 2087.50, डिब्रूगढ़ 2083.50, पटना 2272, चंडीगढ़ 2040, दिल्ली 198 रुपये, कोलकाता 182 रुपये, मुंबई 190.50 रुपये, चेन्नई 187 रुपये, अहमदाबाद 2042.50, शिमला 2130, रांची 2194.50, बेंगलुरू 2108.50, भोपाल 2030, इंदौर 2119.50, जयपुर 2046.50, उदयपुर 2114.50, देहरादून में 2067 रुपये में कामर्शियल सिलेंडर मिलेगा।