1st Bihar Published by: Updated Jun 09, 2020, 11:03:09 AM
- फ़ोटो
GIRIDIH: एक मां ने अपने ही तीन बच्चों को जलाकर मार डाला. उसके बाद खुद उसने आग लगाकर सुसाइड की कोशिश की. वह बुरी तरह से झुलस गई है. उससे गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना परसन थाना क्षेत्र खुर्द गांव की है.
दो बच्चों को बक्से में बंद कर लगाई आग
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दो बच्चों को महिला ने लकड़ी के एक बक्से में बंद कर आग लगा दी. जबकि एक बच्चे के साथ वह रजाई में घुसकर बच्चे के साथ आग लगा दी. जिससे तीनों बच्चों की मौत हो गई है. परिवार के लोगों ने बताया कि वह अचानक घर में घुसी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया और इस घटना को अंजाम दिया है.
घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में पुलिस पहुंची और महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया. रवींद्र यादव की पत्नी सोनिया देवी ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.