1st Bihar Published by: Updated Aug 12, 2020, 7:11:26 AM
- फ़ोटो
MADHEPURA: अपराधियों ने जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के दौरान जेडीयू नेता पान की दुकान पर खड़े थे. यह घटना गम्हरिया थाना क्षेत्र के जगबन्नी चौक के पास की है .
बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि गम्हरिया प्रखंड के जदयू अध्यक्ष अशोक यादव गांव के पास ही एक पान के दुकान पर खड़े होकर लोगों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान बाइक सवार अपराधी आए और दो गोली मार दिया. गोली मारने के बाद बाइक सवार अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए.
घायल अशोक को स्थानीय लोग इलाज के लिए सुपौल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. परिजनों जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.