Hindi News / news / मधुबनी में अपराधियों ने शख्स की गोली मारकर की हत्या, दौड़ा- दौड़ाकर मारी...

मधुबनी में अपराधियों ने शख्स की गोली मारकर की हत्या, दौड़ा- दौड़ाकर मारी गोली

1st Bihar Published by: Abhishek Updated Apr 26, 2020, 4:27:55 PM

मधुबनी में अपराधियों ने शख्स की गोली मारकर की हत्या, दौड़ा- दौड़ाकर मारी गोली

- फ़ोटो

MADHUBANI:  लॉकडाउन में घर जा रहे एक शख्स को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना राजनगर थाना के रांटी पेड़ा चौक की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कमलेश अपने घर से रांटी चौक बाइक से जा रहा था इसी दौरान घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. कमलेश बाइक से गिरा और भागने लगा जिसे अपराधियों ने दौर कर कई गोली मारी फिर तेज धारदार हथियार गर्दन पर चलाया और अपराधी फरार हो गए.

रास्ते में हुई मौत

घटना के बाद आसपास के लोग कमलेश को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां रास्ते में उसका मौत हो गई. लोगों की माने तो जमीनी विवाद में भू माफियाओं ने हत्या की है. पुलिस चार लोगों को  हिरासत में लेकर छापेमारी कर रही है. मृतक कमलेश कुख्यात अपराधी रोहित यादव का भाई है जो जेल में बंद है. पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखा बरामद किया है.