बिहार चुनाव में महिलाओं का जलवा: 9% ज्यादा वोट डाल पुरुषों को पछाड़ा, रिकॉर्ड 67% मतदान पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी नहीं कर सकते: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले दिलीप जायसवाल, कहा..बिहार की जनता ने एनडीए के प्रति दिखाया अटूट विश्वास Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट के पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान, मृतकों-घायलों के परिजनों को इतने रुपए देगी रेखा सरकार Bihar Election 2025: एग्जिट पोल में NDA की बढ़त पर बोले सम्राट चौधरी, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार, फिर एक बार NDA सरकार! Bihar Politics: मतदान खत्म होते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजी चिट्ठी Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक Patna News: पटना में जन सुराज पार्टी के कैंप में लगी भीषण आग, पांच बाइक जलकर खाक
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 05 Apr 2023 10:04:48 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : मधुमक्खी के आक्रमण से परेशान एक मां- बेटे को घर के बरामदे में धुंआ करना काफी महंगा पड़ गया। इस हरकत से कमरे में इस कदर धुंआ भर गया कि दम घुटने से मां और बेटे दोनों की मौत हो गई। यह घटना बिहार के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड के गोपकिता गांव की बताई जा रही है। ये दोनों मां बेटे पिछले कुछ दिनों से मधुमक्खी से परेशान थे। इसी कारण ये लोग घर के बरामदे में धुंआ कर घर का दरवाजा बंद कर सो रहे थे। तभी घर में इस कदर धुंआ भर गया कि, मां और एक बेटे की दोनों की दम घुटने के कारण मौत हो गई। महिला के दूसरे बेटे की स्थिति चिंताजनक है। जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।
मृतकों की पहचान राजाराम की पत्नी पूजा देवी (46) और बेटे शुभम कुमार (8) के रूप में की गई है। वहीं, एक बेटे कल्लू की स्थिति गंभीर बनी है। परिजनों ने बताया कि घर के ओसारा में खाना बनाने के लिए चूल्हा जलाया गया था इस आग को मधुमक्खी भागने के लिए जला छोड़ दिया गया। जिसके बाद पुरे घर में धुआं फैल गया। धुआं देखने के बाद ग्रामीण अगलगी की आशंका से घर के आगे जुट गए। शोर मचाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजा तोड़कर महिला को उसके दोनों बेटों को अचेत हालत में निकालकर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मां और एक बेटे की मौत हो गई।
इधर,लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया औरपोस्टमार्टम करा स्वजन को सुपुर्द कर दिया। हालांकि मृतका पूजा देवी की बहन प्रिया देवी का कहना है कि पड़ोसी के द्वारा धुआं करने की बात पूजा को नहीं बताई गई थी। जिसके कारण घटना हुई है।अगर इसकी जानकारी पूजा को होती तो निश्चित तौर पर उनकी जान बच जाती।