1st Bihar Published by: Updated Aug 24, 2020, 8:16:53 AM
- फ़ोटो
RANCHI: नाबालिग लड़की के साथ रेप के बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है. जिस स्कूल में लडकी पढ़ने जाती थी उसी में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया है. यह घटना महगामा के मेहरमा थाना क्षेत्र की है.
लापता थी लड़की
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नाबलिग लड़की घर से बाहर निकली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची. परिजन काफी खोजबीन किए, लेकिन नहीं मिली. बाद में जब स्कूल में गए तो देखा की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई. लड़की उसकी स्कूल में आठवीं की छात्रा थी. हत्या के बाद गांव के लोग शव के साथ प्रदर्शन और हंगामा करने लगे. सड़क को जाम कर दिया. गुस्से के कारण वह शव को नहीं उठने दे रहे थे. वह अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे, लेकिन किसी तरह से पुलिस ने उनको समझाया.
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा है. इस घटना के बाद गांव में लोगों में आक्रोश है. पुलिस ने कहा कि आरोपी कोई भी उससे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि झारखंड में