Hindi News / news / महिला के साथ छेड़खानी करना सरपंच को पड़ गया भारी, लोगों ने जमकर...

महिला के साथ छेड़खानी करना सरपंच को पड़ गया भारी, लोगों ने जमकर पीटा

1st Bihar Published by: Updated Oct 29, 2022, 3:10:29 PM

महिला के साथ छेड़खानी करना सरपंच को पड़ गया भारी, लोगों ने जमकर पीटा

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में सरपंच को महिला के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। लोगों ने सरपंच को कान पकड़वार माफ़ी मांगने को कहा और फिर उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इससे पहले जिले के विभूतिपुर प्रखंड में प्रेमिका को छोड़ने गए युवक को थूक चटवाने का मामला सामने आया था। 




मामला प्रखंड के बेलसंडी तारा पंचायत के वार्ड नं. तीन का है। आरोपी सरपंच सुरेंद्र महतो बताया जा रहा है, जिसने शराब के नशे में गांव की एक महिला के साथ छेड़खानी की थी। महिला ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। फिर क्या था ! लोगों ने सरपंच को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं, उससे कान भी पकड़वाया गया। सरपंच ने भी अपनी गलती मानते हुए हाथ जोड़कर माफी मांग ली। 




हालांकि बाद में सरपंच सुरेंद्र महतो ने बताया कि पंचायत के वार्ड 10 के एक युवक ने गांव की एक महिला पर जमीन से मिट्‌टी काटे जाने का आवेदन दिया था। वे इसकी जांच के सिलसिले में वहां गए थे।लेकिन वहां उनकी ही पिटाई की गई।