Hindi News / news / मंगलवार आधी रात के बाद सुबह भी आया भूकंप, उत्तराखंड में महसूस किए...

मंगलवार आधी रात के बाद सुबह भी आया भूकंप, उत्तराखंड में महसूस किए गए झटके

1st Bihar Published by: Updated Nov 09, 2022, 8:25:33 AM

मंगलवार आधी रात के बाद सुबह भी आया भूकंप, उत्तराखंड में महसूस किए गए झटके

- फ़ोटो

DESK: नेपाल के भारत में भी आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिनं धरती हिलने का सिलसिला यूं ही नहीं रुका। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज यानी बुधवार की सुबह एक बार फिर भूकंप आया। सुबह करीब 6.27 मिनट पर आए भूकंप के बाद लोग सहम गए। इस बार भूंकप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र धरती से 5 किलोमीटर अंदर है।




मंगलवार आधी रात के बाद अब बुधवार को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की मानें तो भूकंप की तीव्रता 6.3 थी, जिसका केंद्र नेपाल में था। आधी रात को आए भूकंप का आलम ये रहा कि कई लोगों की नींद तक उड़ गई थी। 




भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इसका केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से 90 किमी दक्षिण पूर्व नेपाल की सीमा के पास था। दिल्ली के अलावा उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भूकंप आया है। भूकंप के झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।