1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 05, 2023, 10:30:25 AM
- फ़ोटो
DESK: मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार की रात तीन लोगों की हत्या के बाद हालात एक बार फिर काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। इस दौरान कई घरों में आगजनी भी की गई है। शनिवार को भी विष्णुपुर के क्वाक्टा इलाके से जबरदस्त फायरिंग की खबर आर रही है। कुकी बहुल पहाड़ी इलाके में गोलीबारी हो रही है। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।
दरअसल, शुक्रवार की रात विष्णुपुर में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही कुकी समुदाय के लोगों के घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। बिष्णुपुर के क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया है। कुछ लोग बफर जोन को पार करके मैतेई इलाकों में पहुंच गए और मैतेई इलाकों में फायरिंग शुरू कर दी।
इससे पहले गुरुवार की शाम को भी बिष्णुपुर में कई इलाकों में फायरिंग के बाद हालात तनावपूर्ण बन गए थे। यहां भीड़ की सुरक्षाकर्मियों के साथ तीखी झड़प हो गई थी। भीड़ ने बिष्णुपुर जिले में दूसरी आईआरबी यूनिट की चौकियों पर हमला किया और गोला-बारूद समेत कई हथियार लूटकर ले गए थे।