Hindi News / news / मौसम विभाग का अलर्ट जारी, पटना-सारण-जहानाबाद में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग का अलर्ट जारी, पटना-सारण-जहानाबाद में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

1st Bihar Published by: Updated Jun 01, 2022, 5:39:49 PM

मौसम विभाग का अलर्ट जारी, पटना-सारण-जहानाबाद में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में मौसम का मिजाज बदला है। पटना, सारण और जहानाबाद में तेज आंधी-बारिश की संभावना जतायी जा रही है। अगले दो से तीन घंटे में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 


पटना,सारण और जहानाबाद के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे के साथ वर्षा होने की संभावना है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर तेज हवा और वज्रवात की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।


मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।