Hindi News / news / मौसम विभाग का अलर्ट, पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात...

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

1st Bihar Published by: Updated May 19, 2022, 3:28:31 PM

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदला है। पटना समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी जा रही है। अगले दो से तीन घंटे में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के मुताबिक पटना, वैशाली, लखीसराय, बांका, पूर्वी चंपारण, जमुई, मुंगेर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पश्चिम  चंपारण, गया, नवादा,  शेखपुरा, नालंदा, सिवान, सारण, गोपालगंज, बक्सर, जहानाबाद, भोजपुर, अरवल जिले के जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जतायी जा रही है।


मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।