1st Bihar Published by: Updated May 29, 2022, 8:13:48 AM
- फ़ोटो
PATNA : भीषण गर्मी झेल रहे उत्तरी बिहार के लोगों को राहत मिली है। अचानक मौसम बदलने से दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है।
बात यदि राजधानी पटना की करें तो यहां मौसम अचानक तेजी से बदला है। रविवार की सुबह सुबह पटना में तेज हवाओं के साथ बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। घने बादलों के बीच ठंडी हवाओं के कारण तापमान में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई। पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के सभी जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जाहिर की है।
आपको बता दें कि यह बारिश मानसून के आगमन से पहले की है। राज्य में मानसून 12 जून तक प्रवेश कर सकता है। इसके बाद बारिश का सिलसिला तेज होगा। फिलहाल राज्य में मौसम बदलता रहेगा। सोमवार तक बिहार के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलते रहने की उम्मीद है।