Hindi News / news / मयंक अग्रवाल ने जड़ा पहला दोहरा शतक, भारतीय टीम के खास क्लब में...

मयंक अग्रवाल ने जड़ा पहला दोहरा शतक, भारतीय टीम के खास क्लब में मिली जगह

1st Bihar Published by: Updated Oct 03, 2019, 4:11:15 PM

मयंक अग्रवाल ने जड़ा पहला दोहरा शतक, भारतीय टीम के खास क्लब में मिली जगह

- फ़ोटो

DELHI: विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने  शानदार शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने जहां पहले दिन अपना शतक लगाया, वहीं मयंक अग्रवाल ने भी अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा.

जहां एक ओर ओपनर की भूमिका में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शतक जड़ते हुए 176 बनाये वही मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक जड़ते हुए 215 रन बनाकर आउट हो गए.

खास बात ये रही कि इसके साथ ही मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी भारतीय ओपनर्स के उस खास क्लब में शामिल हो गई. जिसमें एक पारी में सलामी बल्लेबाजों ने 150 से अधिक बनाये है .