ब्रेकिंग न्यूज़

बिहटा चेन स्नैचिंग कांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार PURNEA: जानकीनगर पुलिस ने 12 घंटे में चोरी की घटना का किया खुलासा, दो गिरफ्तार बड़हरा की तीर्थ यात्रा पहल को नई गति, नथमलपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था विद्या विहार विद्यालय में अलंकरण समारोह, पूर्व छात्र IPS प्रवीन प्रकाश बने मुख्य अतिथि चुनाव से पहले एसपी का निरीक्षण, मीरगंज में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा Bihar Politics: ‘वोट चोरी से प्रधानमंत्री बनें हैं नरेंद्र मोदी’ आरजेडी सांसद संजय यादव का बड़ा हमला हैदराबाद में सनातन महाकुंभ: सिंदूर महायज्ञ का हुआ आयोजन Bihar News: बिहार में यहां बनने जा रहीं दो फोरलेन सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने भेजा डीपीआर; खर्च होंगे 201 करोड़ Bihar News: बिहार में यहां बनने जा रहीं दो फोरलेन सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने भेजा डीपीआर; खर्च होंगे 201 करोड़ Bihar Politics: 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मखाना किसानों से मिले VIP चीफ मुकेश सहनी, राहुल गांधी को बताया पूरा प्रोसेस

मिशन 2024 : RJD से पहले यात्रा पर निकलेगी कांग्रेस, परिवर्तन संकल्प रैली करेंगे अखिलेश

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 23 Sep 2023 09:39:09 AM IST

मिशन 2024 : RJD से पहले यात्रा पर निकलेगी कांग्रेस, परिवर्तन संकल्प रैली करेंगे अखिलेश

- फ़ोटो

PATNA : बिहार समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की नजर अब लोकसभा चुनाव पर है। नहीं बजा है कि सभी पार्टियों अब अपने तरीके से इसकी तैयारी करने में जुट गई है। जहां जदयू के सुप्रीम नेता नीतीश कुमार अपने पार्टी के तमाम छोटे बड़े नेताओं से 1 टू 1 मुलाकात कर रहे हैं। वही तेजस्वी यादव बारिश के मौसम के बाद जिलों की यात्रा पर निकलने वाले हैं। कांग्रेस ने भी यह ऐलान किया है कि 26 सितंबर से हुआ बिहार के कई जिलों में दौरा करेगी।


दरअसल, राजद नेता उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बारिश के मौसम के बाद जिलों की यात्रा पर निकलने वाले हैं। लेकिन, उससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह कई जिलों के दौरे पर निकल रहे हैं। 26 सितंबर से अखिलेश प्रसाद सिंह कई जिलों के दौरे पर निकलेंगे। अखिलेश प्रसाद सिंह भोजपुर, बक्सर, कैमूर, सासाराम और औरंगाबाद की यात्रा पर निकलेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार  26 सितंबर को सुबह 8 बजे अखिलेश प्रसाद सिंह कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम, पटना से भोजपुर के लिए रवाना होंगे। वे बिहटा और कोइलवर होते हुए जाएंगे। वहां भोजपुर जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली में शामिल होंगे और संबोधित करेंगे। 27 सितंबर को भोजपुर से बक्सर, आरा, शाहपुर और डुमराव होते हुए जाएंगे।


उसके बाद 28 सितंबर को बक्सर से कैमूर, देहरी, रामगड़ और मोहनिया होते हुए जाएंगे। 29 सितंबर को अखिलेश सिंह सासाराम से औरंगाबाद, डेहरी आन सोन होते हुए जाएंगे। बड़ी बात यह कि वे चारों जिलों में आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करेंगे और संगठन की मजबूती के लिए संगठन के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।