Hindi News / news / मोदी सरकार का बड़ा फैसला, CRPF के 2.37 लाख जवान और अधिकारियों को...

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, CRPF के 2.37 लाख जवान और अधिकारियों को होगा फायदा

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 18, 2019, 8:12:54 AM

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, CRPF के 2.37 लाख जवान और अधिकारियों को होगा फायदा

- फ़ोटो

DELHI : CRPF के 2.37 लाख जवान और अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है. जल्द ही CRPF में ऑफिसर रैंक से नीचे के सामान्य ड्यूटी यानि (जीडी) जवानों को प्रोमोशन मिलेगा. बता दें कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब इतने बड़े पैमाने पर देश की सेवा में लगे इतनी बड़ी संख्या में जवानों को प्रमोशन मिलेगा. इसके लिए समीक्षा कर ली गई है. मोदी सरकार के इस फैसले के बाद CRPF के ग्रुप बी और सी के उन 2.37 लाख जवानों/अफसरों को फायदा पहुंचेगा जिनका लंबे समय से प्रोमोशन रुका हुआ था. 17 सितंबर को गृह मंत्रालय ने CRPF के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सूबेदार मेजर/ इंस्पेक्टर (जीडी) के स्वीकृत पदों की संख्या को 91 फीसदी तक बढ़ाकर 6271 तक कर दिया गया है, जबकि एसआई (जीडी) पदों की संख्या दोगुनी कर 17403 की गई है. इसी तरह से एएसआई (जीडी) के पदों की संख्या में 34 फीसदी और एचसी (जीडी) के पदों की संख्या में 40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से जवानों की कार्य कुशलता भी बढ़ेगी और सभी मोटिवेट भी होंगे.