1st Bihar Published by: 9 Updated Mon, 22 Jul 2019 09:50:28 PM IST
- फ़ोटो
DESK: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सदन के मानसून सत्र को बढ़ाने पर विचार कर रही है. सरकार का तर्क है कि अभी कई विधेयक पास कराए जाने हैं. हालांकि केंद्र सरकार के इस कोशिश का विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया है और सरकार पर आरोप लगाया है कि वो केवल बिलों को पास कराने पर तुली है जबकि उसे स्क्रूटनी के लिए नहीं भेजा जा रहा. दरअसल इस सत्र में रिकॉर्ड बिल पेश किए गए हैं. अब सरकार उसे पारित कराने का मन बना रही है. सोमवार को हुई बैठक में सरकार ने लोकसभा में 10 और राज्यसभा में 16 विधेयकों को पारित कराने का मन बना लिया है और इसको लेकर समय भी आवंटित किया गया है. उधर संसद में सरकार के कामकाज को लेकर विपक्ष ने एकजुट होना शुरु कर दिया है. इस बारे में विपक्षी पार्टियों की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी.