Hindi News / news / मुंबई के गैलेक्सी होटल में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 5 घायल

मुंबई के गैलेक्सी होटल में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 5 घायल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 27, 2023, 4:20:30 PM

मुंबई के गैलेक्सी होटल में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 5 घायल

- फ़ोटो

MUMBAI: महानगरी मुंबई से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सांताक्रूज इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब गैलेक्सी होटल में भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गयी है जबकि पांच लोग आग में झुलसकर घायल हो गये हैं। 


घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगलगी की भीषण घटना को देखते हुए होटल को खाली कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग को बुझाने में जुटी है। होटल में आग कैसे लगी इसका पता अभी तक नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।