ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय

मुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई बाधित

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 13 Aug 2024 05:20:48 PM IST

मुंगेर के कई सरकारी स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी, बच्चों की पढ़ाई बाधित

- फ़ोटो

MUNGER: मुंगेर में लगातार गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि ने जिले के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न कर दिया है। बाढ़ का पानी बरियापुर प्रखंड के कई विद्यालयों में घुसने से स्कूलों में पठन-पाठन बाधित हो गया है। शिक्षकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


मुंगेर में बाढ़ का पानी अब कहर बनकर टूट पड़ा है। जिले के कई स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसने से पढ़ाई लिखाई बाधित हो गयी है। काफी परेशानियों को झेलकर किसी तरह शिक्षक स्कूल आ पा रहे हैं। हम बात कर रहे है बरियारपुर प्रखंड स्थित मध्य विधालय कुर्मी टोला झौआ बहियार मध्य विधालय फुलकिया और प्राथमिक विधालय एकासी के अलावे भी कई विधालयों की जहां बाढ़ का पानी घुस गया है। बाढ़ का पानी स्कूल के चारों ओर फैला हुआ है। 


यहां तक की पीने का पानी, शौचालय, मैदान हर जगह पानी ही पानी नजर आ रहा है। इतना ही नही बाढ़ का पानी विद्यालय परिसर में घुसने से कई तरह के जहरीले सांप,बिच्छू कीड़े मकौड़े भी स्कूल में घुस गये हैं। जिसके कारण यहां आने वाले शिक्षकों को हमेशा अपने हाथों में डंडा लेकर घूमना पड़ता है। लगातार जलस्तर में हो रही वृद्धि से शिक्षकों को भी अब डर लगने लगा है। लेकिन वो करें तो क्या करें। हालात जो भी नौकरी तो करनी है। 


बाढ़ का पानी इलाके में फैल जाने के कारण विद्यालय आने जाने में भी शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने बाढ़ को लेकर बैठक तो की पर अभी तक कोई इंतजाम नहीं हो पाया है। स्कूल में पानी भरे होने के कारण बच्चे भी पढ़ने के लिए नहीं आ रहे हैं। पानी के बीच टीचर बैठकर दिन काट रहे हैं। समय पर स्कूल आते है और समय पर स्कूल से घर जाते हैं।