1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 17, 2019, 10:24:18 PM
- फ़ोटो
MUNGER: हर घर जल का जल योजना में वार्ड पार्षद सदस्य से कमीशन मांगे जाने को लेकर परहम पंचायत के मुखिया तनिक पंडित पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया है.
महिला वार्ड सदस्य माया देवी की ओर से मुखिया पर हर घर नल का जल योजना में कमीशन मांगे जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां परिवाद दायर किया गया था. जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने थाना को मामला दर्ज करने का आदेश दिया है.
वार्ड सदस्य माया देवी की माने तो मुखिया द्वारा कमीशन मांगे जाने का ऑडियो रिकॉर्ड देने के बावजूद भी स्थानीय प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गयी. तो न्यायालय का शरण लेना पड़ा. जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मामला दर्ज करने का आदेश दिया है.