Hindi News / news / मुजफ्फरपुर में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, दो जख्मी

मुजफ्फरपुर में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, दो जख्मी

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 02, 2019, 4:44:44 PM

मुजफ्फरपुर में क्राइम अनकंट्रोल, अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, दो जख्मी

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : बिहार में बढ़ते अपराध ने पुलिस को सकते में डाल दिया है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मुजफ्फरपुर जिले से जहां दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जबकि दो अन्य घायल बताये जा रहे हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के मीनापुर थाना इलाके के खरहर नया टोला की है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान दीप नारायण प्रसाद के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक दीप नारायण गांव के ही दो युवक राजा शर्मा व शत्रुघ्न सहनी के साथ बाइक से मुजफ्फरपुर जा रहा था तभी मीनापुर के मुकसूदपुर के पास अपराधियों ने उसे गोली मार दी. इस वारदात से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि तीन की संख्या में आये अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. घायलों को इलाज के लिए SKMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि चार दिन पहले मनोज नाम के व्यक्ति को जेल भेजा गया था. वही मृतक दीप नारायण प्रसाद के बेटे को भी आपराधिक मामले में जेल भेजा गया था.दीप नारायण प्रासाद का लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मुजफ्फरपुर से सोनू शर्मा की रिपोर्ट