1st Bihar Published by: MANOJ KUMAR Updated Oct 05, 2024, 6:44:25 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: शारदीय नवरात्र के मौके पर डांडिया का आयोजन किया जाता है। इस बार भी डांडिया प्रोग्राम का आयोजन कई जगहों पर होने जा रहा है। बिहार के कई जिलों में भी इसका आयोजन होगा। मुजफ्फरपुर में भी डांडिया का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले हिन्दुवादी संगठन ने डांडिया के आयोजन को लेकर निर्देश जारी करते हुए यह धमकी दी है कि डांडिया में अश्लील गाना नहीं बजाना होगा और ना ही गैर हिन्दुओं को इस कार्यक्रम में प्रवेश कराना होगा।
यदि ऐसा किया जाता है कि हिन्दुवादी संगठन आयोजक के खिलाफ एक्शन लेगी। हिन्दुवादी नेता वैभव मिश्रा ने यह निर्देश जारी किया है। कहा है कि गैर हिन्दुओं का प्रवेश डांडिया में वर्जित रहेगा। वही डांडिया में अश्लील गाना भी नहीं बजेगा। यदि बाद में अश्लील गाने पर डांडिया का वीडियो वायरल होता है या इसकी जानकारी मिलती है हिन्दुवादी संगठन आयोजक के खिलाफ कार्रवाई करेगी।