ब्रेकिंग न्यूज़

कितनी बड़ी तबाही मचा सकता है 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट? जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में किया था बरामद, आतंकी साजिश का पर्दाफाश कितनी बड़ी तबाही मचा सकता है 300 किलो अमोनियम नाइट्रेट? जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हाल ही में किया था बरामद, आतंकी साजिश का पर्दाफाश Bihar election violence : मोकामा में नहीं थम रहा बाहुबलियों के आंतक का राज ! अब निर्दलीय कैंडिडेट के ऊपर थाने से महज कुछ मीटर की दूरी पर जानलेवा हमला ; जानिए किस पर लग रहा आरोप Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण के सियासी रण कल, वोटिंग से पहले भारत-नेपाल सीमा सील; बरती जा रहे विशेष सतर्कता Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण के सियासी रण कल, वोटिंग से पहले भारत-नेपाल सीमा सील; बरती जा रहे विशेष सतर्कता Bihar News: बिहार राज्य महिला आयोग करेगा गर्ल्स हॉस्टलों का औचक निरीक्षण, सुरक्षा और पोषण व्यवस्था पर रहेगी खास नजर Land for Job case : बिहार चुनाव के बीच लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार को बड़ी राहत, जानिए कोर्ट में आज क्या कुछ हुआ Bihar News: बिहार में चोरों का आतंक! बंद घरों से तीन करोड़ के गहने उड़ाए, पुलिस ने शुरू की जांच Bihar Election : दुसरे चरण की वोटिंग से पहले तेजस्वी यादव ने लिखा भावुक संदेश, कहा– जनता का जनादेश मिला तो प्राण झोंक कर निभाऊंगा वादा Success Story: गरीबी और सामाजिक बंधन को तोड़ पूजा जाट बनीं DSP, हैरान कर देगी सफलता की कहानी

नगर निकाय चुनाव में JDU एमएलसी की पत्नी और बहू दोनों की हार, जनता ने नकार दिया

1st Bihar Published by: Updated Tue, 20 Dec 2022 04:42:50 PM IST

नगर निकाय चुनाव में JDU एमएलसी की पत्नी और बहू दोनों की हार, जनता ने नकार दिया

- फ़ोटो

BAGAHA : नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद भीष्म सहनी ने अपनी पत्नी और बहू दोनों को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन इन दोनों की हार हुई है।


दरअसल, बगहा नगर निकाय चुनाव में JDU एमएलसी भीष्म साहनी अपनी साख बचाने में विफल हो गए हैं। भीष्म सहनी की पत्नी वार्ड 35 से वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ी थी जबकि उनकी पुत्रवधू रिंकी देवी अध्यक्ष पद की रेस में थीं। लेकिन मतदाताओं ने परिवारवाद को नकारते हुए दोनों से किनारा कर लिया। नगर निकाय चुनाव में एमएलसी की पुत्रवधू रिंकी देवी तीसरे स्थान पर रहीं। रिंकी देवी को कुल 4149 वोट मिला है जबकि जरीना खातून को 16538 मत प्राप्त हुए हैं। सभापति पद की उम्मीदवार पुष्पा देवी ने 21538 मतों के साथ शानदार जीत दर्ज की है।


वहीं वार्ड जेडीयू एमएलसी भीष्म सहनी की पत्नी गोदावरी देवी भी वार्ड सदस्य की चुनावी रेस में तीसरे स्थान पर रहीं। यहां मदन यादव 565 वोट के साथ पहले स्थान पर रहे वहीं 380 वोट से दूसरे नंबर पर तेज प्रताप सहनी रहे। जबकि एमएलसी की पत्नी गोदावरी देवी को मात्र 290 वोट मिले हैं। भीष्म सहनी विधान पार्षद के साथ जदयू के जिला अध्यक्ष भी हैं। वही हाल ही में पार्टी ने उन्हें एक समिति का सभापति भी बनाया है। बता दें कि निकाय चुनाव में जदयू नेता पर पद का दुरुपयोग कर नगर परिषद चुनाव को प्रभावित करने का भी आरोप लगा था।